फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth murdered by having his head crushed; mutilated body found near a temple

Kushinagar News: सिर कूचकर युवक की हत्या, मंदिर के पास मिला क्षत-विक्षत शव

Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by having his head crushed; mutilated body found near a temple
आकाश की मौत की सुचना पर पहुंची बिहार पुलिस। 
घर से 500 मीटर दूर मिला शव, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
विज्ञापन

दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। बिहार के गोपालगंज जिले में एक आकाश भारती (25) की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी झील गांव में हुई। घटनास्थल तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर कस्बा से सटा है। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गई है।
कटेया थाना क्षेत्र की अमेया ग्राम पंचायत के भागीपट्टी टोले के निवासी आकाश भारती (24) मंगलवार की शाम कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा गांव स्थित अपने ननिहाल गया था। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव में मंदिर के पास झाड़ी में उसका शव देखा। घटनास्थल मृतक के घर से करीब 500 मीटर दूर है। शव की हालत देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर को ईंट-पत्थर से बुरी तरह कूचा गया है। उसके निजी अंगों को भी कूंचा गया है। शव की स्थिति को देखने के बाद पुलिस हत्या का दावा की है। ग्रामीणों के बीच घटना को प्रेम प्रसंग में हत्या होने की चर्चा हैं, वहीं युवक के परिजन का आरोप है कि युवक गांव की एक युवती से फोन पर अक्सर बात करता था, उसके बुलाने पर युवक गया है और उसकी साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। पुलिस इन बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटना से पहले युवक के मोबाइल पर लंबे समय तक मोबाइल पर बात हुई है। उस मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस घटना के तह में जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
-विनय तिवारी, एसपी गोपालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed