{"_id":"66c3d641bd338ddcf408fce4","slug":"youth-missing-in-river-not-found-even-on-fifth-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121846-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नदी में लापता युवक का पांचवें दिन भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नदी में लापता युवक का पांचवें दिन भी पता नहीं
Tue, 20 Aug 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। छोटी गंडक नदी में स्नान करते वक्त लापता हुए दो युवकों में से एक का पांचवें दिन सोमवार को भी पता नहीं चल सका। अब एसडीआरएफ की टीम ने दायरा बढ़ा दिया है। नदी में कुछ दूर आगे बढ़कर टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन लापता युवक का पता नहीं चल सका।
रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव निवासी विशाल मौर्य (20) और अजीत कुमार (18) बृहस्पतिवार को कलश में जल भरने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कारी टोला घाट पर पहुंचे, जहां जल भरने के दौरान दोनों स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ टीम ने काफी प्रयास के बाद दूसरे दिन अजीत मौर्य का शव बरामद कर लिया। जबकि विशाल मौर्य का पांचवें दिन भी पता नहीं चल सका। अब एसडीआरएफ टीम ने सेमरा तक तलाश का दायरा बढ़ा दिया है। एफडीआरएफ टीम के राजेश यादव ने बताया कि नदी में पानी अधिक है और बहाव भी तेज है। हो सकता है युवक कहीं आगे चला गया हो। इसलिए दायरा बढ़ाकर उसकी खोजबीन की जा रही है। रामकोला एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश आगे भी जारी है।