फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth missing in Chhoti Gandak during idol immersion, search underway

Kushinagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान छोटी गंडक में युवक लापता, तलाश जारीद

Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Youth missing in Chhoti Gandak during idol immersion, search underway
कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बे के छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पर शनिवार की शाम देवी प्रतिमा का विसर्जन करने गए चार युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगे। घाट पर मौजूद रहे कुछ साहसी लोग नदी में उतर गए और डूब रहे चार में से तीन युवकों को बाहर निकाल लिया। जबकि तेज बहाव के कारण एक युवक लापता हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एएसपी और सीओ कसया मौके पर पहुंच गए और एसडीआरएफ टीम को सूचना देते हुए युवक की तलाश शुरू कराई। शनिवार के बाद रविवार को भी एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कस्बे के अग्रहरी रोड निवासी राजेश्वर अग्रहरी का 19 वर्षीय पुत्र आशीष, जो मोहल्ले में रखी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पर गया था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान अन्य युवकों के साथ वह नदी के बीच धारा में चला गया, जहां पानी का तेज बहाव होने के चलते चार युवक नदी में डूबने-उतराने लगे। बहाव काफी अधिक था। इससे वह नदी में कुछ दूरी पर बहते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख वहां मौजूद रहे कुछ साहसी युवकों व लोगों ने नदी में छलांग लगा डूब रहे तीन युवकों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन आशीष डूबने के बाद लापता हो गया। इससे उसका पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह और सीओ कसया कुंदन सिंह ने मामले की जानकारी लेने के बाद एसडीआरएफ टीम को बुला लिया।

देर रात तक एसडीआरएफ टीम ने छोटी गंडक नदी में बोट के सहारे युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। दूसरे दिन भी आशीष का कोई सुराग नहीं लग सका।
स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed