फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth jumps into canal, search intensifies

Kushinagar News: नहर में कूदा युवक, तलाश तेज

Mon, 29 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into canal, search intensifies
गोड़रिया। क्षेत्र के कुबेरा भुआल पट्टी गांव का एक युवक शनिवार की रात करीब 10 बजे नहर में कूद गया। देर रात तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगाकर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पत्नी, माता, पिता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज यादव (28) पुत्र रमाकांत यादव निवासी कुबेरा भुआलपट्टी एक माह से अपनी पत्नी के साथ ससुराल मोहन पट्टी में रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह कसया से अपनी पत्नी पूनम यादव के लिए दवा लाकर साथी भोला यादव के साथ घर पहुंचा था।
रात करीब 10 बजे पत्नी ने दवा खाने के लिए फोन किया, लेकिन फोन भोला की बहन ने उठाया। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि सूरज को नहर में कूदते हुए देखा गया। घटना के बाद से परिवार में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि सूरज को उसके माता-पिता प्रताड़ित करते थे, जबकि माता-पिता का कहना है कि वह पत्नी से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। रविवार को शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। घर वालों में चीख पुकार मची है। थानाध्यक्ष विशुनपुरा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed