फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in fight over burning firecrackers dies

Kushinagar News: पटाखा जलाने पर मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight over burning firecrackers dies
कसया। परसौना बुजुर्ग के ओझा टोले पर दो पटीदारों में दिवाली मेंन पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और बलबा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उक्त टोला निवासी राकेश ओझा और मार्कंडेय ओझा पटीदार हैं। दोनों का घर आमने-सामने है। दोनों परिवारों में जमीन का विवाद है। दिवाली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राहुल (31) की इलाज के दौरान सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राकेश ओझा की तहरीर पर पुलिस ने 9 लोगों पर मारपीट, जानलेवा हमला बलवा का केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में युवक के मौत की सूचना मिली है। उसके पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed