{"_id":"672bdc8e286d615eee070525","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125932-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित मिश्रौली चिलवान टोले के रेलवे क्राॅसिंग के पास मंगलवार की शाम केला लदे डीसीएम की चपेट में आने से घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली गांव के पास कप्तानगंज की ओर जा रहे केला लदे डीसीएम की चपेट में बाइक सवार पगार छपरा निवासी सतीश गौंड़ (24) और रोहित गौंड़ (22) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने दोनों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। बुधवार को सतीश के भाई पंकज गौंड़ की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।