फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured by beating dies, villagers gather at Panchayat building

Kushinagar News: पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ा, ग्रामीण पंचायत भवन पर जुटे

Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by beating dies, villagers gather at Panchayat building
देवतहा बाली में कैफ का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम।
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर भेड़िहारी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में मंगलवार को युवक की मौत पर हंगामा हो गया। नाराज परिजन और गांववाले पंचायत भवन परिसर में शव रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देवतहां बाली गांव निवासी कैफ व सद्दाम को आठ जनवरी की शाम को पड़ोस के गांव रायपुर भेड़िहारी के कुछ युवकों ने रास्ते में घेर लिया था। उसके बाद मोबाइल फोन में किसी वीडियो को डिलीट करने की बात को लेकर मारा-पीटा। गंभीर रूप से घायल कैफ व सद्दाम को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। इसी बीच मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कैफ की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम को कैफ का शव गांव पहुंचा तो परिजन उसे लेकर देवतहां बाली के पंचायत भवन परिसर पहुंच गए। वहां प्रदर्शन करने लगे। वे आरोपी प्रधान समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन व ग्रामीण नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीण एसपी और डीएम को गांव में बुलाने की बात पर देर रात तक अड़े रहे। इतना ही नहीं पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मोबाइल में वीडियो को लेकर युवकों में मारपीट हुई थी। इस मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में चार व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मृतक के परिजनों से फोन पर बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed