{"_id":"6a4ff6e7aeb111dd660e3c6d","slug":"youth-fleeing-with-a-bike-captured-on-camera-while-making-a-reel-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-163428-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रील बनाते समय कैमरे में कैद हुआ बाइक लेकर भाग रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रील बनाते समय कैमरे में कैद हुआ बाइक लेकर भाग रहा युवक
Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल के समीप खेत देखने गए युवक की सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी हो गई। संयोगवश पास में रील बना रही महिलाओं के मोबाइल कैमरे में बाइक ले जाता युवक कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है।
बोधीछपरा निवासी दिवाकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की पल्सर बाइक रुपये के बदले उनके पास बंधक रखी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह उसी बाइक से नौतार जंगल स्थित अपने खेत पर गए थे। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह खेत देखने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसी बीच जानकारी मिली कि घटना के समय पास में कुछ महिलाएं मोबाइल से रील बना रही थीं। वीडियो देखने पर उसमें एक युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वही युवक बाइक चोरी कर ले गया।पीड़ित की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नरायण राय ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान कर बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।