{"_id":"6a593f3705d408fa4f05266c","slug":"youth-drowns-while-fishing-in-a-pond-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163876-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। हसनगंज गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मछली पकड़ने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यहां के विजय पासवान (35) बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें डूबते देख परिजनों को सूचना देकर उन्हें बचाने में जुट गए, लेकिन जब तक लोगों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तालाब में मछली पकड़ने के दौरान युवक तालाब में डूब गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवादᆭ