{"_id":"62813de3f185b32708535e22","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-gkp4369801191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
परिजनों ने पुरानी रंजिश में जहर देने का आरोप लगाया
छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के हनुमानगंज पडरहवा गांव में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। परिजन कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में जहर देने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के हनुमानगंज पडरहवा निवासी 22 वर्षीय शंभूशरण उर्फ कृष्णा यादव रात में भोजन करके परिजनों के साथ सो गए। पिता जयराम के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे कृष्णा की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में जहर खिलाने की बात बताई। प्राथमिक उपचार के लिए युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी।
एसओ संतोष यादव ने बताया कि मौत का कारण अभी संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।