फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 10 Jan 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
कसया। थाना क्षेत्र के गांव बटेसरा निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार की देर रात खाना खाते समय अचानक तबियत काफी बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई उपेंद्र कश्यप के बताया कि रमाशंकर (44) पुत्र दुर्गा लाल निवासी बटेसरा लगभग 4 सालों से देवरिया मार्ग पर संचालित एक क्रेशर के प्लांट पर कार्य करते थे। देर रात काम खत्म करके अपने साथियों के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश हो गए। प्लांट पर कार्य करने वाले लोगों उन्हें कसया सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात 10 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर देखा तो साथ आए सभी लोग फरार हो गए थे। सिर्फ एक व्यक्ति उनके साथ था जिसे अस्पताल कर्मियों ने रोका था। सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से रमाशंकर ही एक कमाऊ व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed