{"_id":"69bc671de075ea7d4907cb7c","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-in-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156657-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fri, 20 Mar 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक शिवा यादव का फाइल फोटो
- फोटो : छठी वाहिनी पीएसी में बॉडी बिल्डिंग में प्रतिभाग करते बाॅडी बिल्डर।
कसया। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी शिवा यादव (26) पुत्र देवेंद्र उर्फ डिप्टी यादव सोहसा मठिया चौराहे पर एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते थे। बुधवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। बृहस्पतिवार सुबह जब उसकी मां घर पहुंचीं तो कमरे के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। वह चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसएचओ फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। कमरे से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतक की जेब से 24 हजार रुपये बरामद हुए, मोबाइल फोन नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जांच के लिए भेज दिया है। कुछ लोग पारिवारिक कलह तो कुछ आपसी विवाद की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का लग रहा है। मृतक की मां ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद