{"_id":"6a6a5d19ca40f9ef4f0abd93","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-dispute-with-wife-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164776-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सोहरौना गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन युवक को अचेत अवस्था में सीएचसी तुर्कहां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोहरौना गांव निवासी आकाश (25) बुधवार की रात घर में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी तुर्कहां लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आकाश के पिता सुरेश भारती ने बताया कि बेटे और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शाम को विवाद हुआ था।
इसके बाद वह घर में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। खड्डा के थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।