{"_id":"67ae3c1fe3dd9d1f880ca37d","slug":"youth-dies-in-bike-collision-with-tractor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132068-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामकोला नगर पंचायत में कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में एक निजी पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी रामकोला लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर (कुशीनगर) रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत में कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में रामकोला स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर निकल रहे बाइक सवारों को कप्तानगंज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार सज्जन छपरा निवासी अविनाश चौहान (23) पुत्र भुआल, मोरवन घुरहू छपरा के मुरारी यादव (40) पुत्र बालदेव तथा मोरवन घुरहू छपरा के कमलेश यादव (40) पुत्र नरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी रामकोला लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल कमलेश यादव की मौत हो गई। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।