फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies due to drowning in Chhoti Gandak river

छोटी गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Chhoti Gandak river
छोटी गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे का निवासी था मोहम्मद वारिस
कप्तानगंज(कुशीनगर)। कस्बा स्थित कांशीराम आवास में रहने वाले एक युवक का शव बुधवार को छोटी गंडक नदी में मिला। परिजनों ने बताया कि वह दोपहर में छोटी गंडक नदी में नहाने गया था। मौजूद चरवाहों के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने उसे नदी से निकालकर कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे के कांशीराम आवास में रहने वाला मोहम्मद वारिस कुरैशी (24) छोटी गंडक नदी के ढेढ़ी घाट के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी में लापता हो गया। वहां पशुओं को लेकर गए चरवाहों ने वारिस को नदी में लापता होते देख शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। इसके बाद लोग उसे नदी से बाहर निकालकर कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने वारिस को मृतक घोषित कर दिया। एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मोहम्मद वारिस कुरैशी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed