{"_id":"6a4ab8255c37d4a6e700e1b1","slug":"youth-dies-after-bike-collides-with-car-on-highway-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-163144-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर कार से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर कार से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
Mon, 06 Jul 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
मृतक आजाद का फाइल फोटो।
हाटा। कसया-गोरखपुर हाईवे पर रविवार दोपहर में भड़कुलवा चौराहे के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगे चल रही कार के चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था।
बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के रमौली हेतिमपुर निवासी 20 वर्षीय आजाद अपने साथी 22 वर्षीय विकास निवासी मुंडेरा रतनपट्टी थाना कसया के साथ बाइक से हाटा की ओर जा रहे थे। दोनों युवक सोलर मिस्त्री का काम करते थे और किसी ग्राहक का सोलर सिस्टम ठीक करने के निकले थे।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कसया की ओर से गोरखपुर जा रही कार ने भड़कुलवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही बाइक सीधे कार के पिछले हिस्से से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी हाटा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।