{"_id":"611807878ebc3ee07b4d7581","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bolero-kushinagar-news-gkp4056130166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा खास के पास बोलेरो की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग जब तक उसकी सहायता के लिए पहुंचते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बकुलहर खुर्द निवासी आकाश शर्मा (18) शनिवार को किसी कार्य से बघौचघाट गए थे। वहां से शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। अभी चौरा खास बाजार के पास पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग अभी उसकी मदद के लिए उसके पास पहुंच ही रहे थे, उससे पहले ही उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पटहेरवा के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।