{"_id":"6a6d0c074591c1188b04750a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-bike-screams-and-wails-fill-the-air-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-164874-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मची चीख-पुकार
Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
रहसूबाजार/जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के जोकवा रहसू बाजार मार्ग पर दहारी पट्टी गांव के समीप बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से सीएचसी कसया ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौराखास क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर महंथ के संतोष गाेंड़ (36) शुक्रवार को करीब 10 बजे महिला को बाइक से लेकर कसया के तरफ जा रहे थे। दहारी पट्टी गांव के पास पीछे से तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भाग गया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संतोष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए है। संतोष के पिता कि पहले ही मौत हो गई है और मां बीमार रहती हैं। संतोष विदेश में रहकर नौकरी करते थे और छह माह पहले घर आए थे। परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा उन्हीं के कंधे पर था।
मौत की खबर मिलने पर पत्नी नीतू देवी, बेटा अमन, बेटी चुलबुली दहाड़े मारकर रोने लगे। तुर्कपट्टी एसो आलोक कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है। संवाद