फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth cut by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth cut by train
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

भड़सर खास गांव के मलगहिया टोला का निवासी था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी और नरहरछपरा गांव के बीच एक युवक की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। युवक के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद वहां परिजनों के पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे गोरखपुर-कप्तानगंज रेलखंड पर सुधियानी और नरहरछपरा गांव के बीच एक युवक ट्रेन से कट गया। बोदरवार स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर बोदरवार चौकी प्रभारी राकेश रोशन सिंह, कांस्टेबल कमलेश सिंह, रामनगीना यादव, रामआशीष यादव आदि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। जेब की तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला, जिसके जरिए उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त शैलेंद्र राजभर (25) पुत्र कन्हैया उर्फ मुखलाल राजभर के रूप में हुई, जो भड़सर खास गांव के मलगहिया टोला का निवासी था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र गोरखपुर काम करने के लिए गया था। वह दोपहर में ही गोरखपुर से गांव आ गया और पूरा दिन इधर-उधर रहा। देर होने पर उसे ढूंढने की कोशिश शुरू हुई थी। ट्रेन से कटकर उसकी मौत की सूचना पर परिजन हतप्रभ थे। बोदरवार चौकी प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed