फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth crushed to death by sand laden tractor-trolley

Kushinagar News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल कर युवक की मौत

Sun, 16 Jun 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by sand laden tractor-trolley
मंसाछापर। शुक्रवार की रात करीब एक बजे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने शौच कर रहे जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही उर्फ भगवानपुर गांव निवासी युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के 30 वर्षीय संजय यादव शुक्रवार की रात करीब एक बजे घर के सामने सड़क के किनारे शौच कर रहे थे। उसी दौरान बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए निकल गई। लोगों के मुताबिक, संजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे जटहां बाजार इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस संबंध में जटहांबाजार एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed