{"_id":"6a286ba4d76b9ff33f0324f4","slug":"youth-congress-took-out-a-protest-march-against-the-paper-leak-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161443-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने निकाला प्रतिवाद मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने निकाला प्रतिवाद मार्च
Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज एसडीएम को ज्ञापन सौंपते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता। संवाद
तमकुहीराज। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने तमकुहीराज में युवा प्रतिवाद मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे से तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। संगठन ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक पारदर्शी और विश्वसनीय व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, ताकि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते 12 वर्षों में करीब 90 पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे करोड़ों छात्रों के सपने प्रभावित हुए हैं। उनका कहना था कि लगातार असफलताओं और मानसिक दबाव के चलते कई अभ्यर्थियों को आत्महत्या तक करनी पड़ी है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बावजूद युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा का अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी तथा एनटीए को भंग कर नई परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र खरवार टोनी, डॉ. प्रभु गुप्ता, उपेंद्र चौहान, आफताब आलम, सिकंदर चौहान, चंद्रशेखर आर्य, शाहिद अबरार हनी आदि मौजूद रहे।