{"_id":"678408c9c7424f3e300c360b","slug":"youth-committed-rape-after-giving-intoxicants-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130131-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशीली दवा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशीली दवा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के एक तिराहा पर फेरी लगाने वाले युवक तीन बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया। चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई उसका फायदा उठाया। जब उसने परेशान होकर ऐसा करने से इन्कार किया तो युवक ने उसका अश्लील वीडियो उसके भाई को भेज दिया। मामले में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा पर एक कमरा लेकर सीतापुर जनपद के थाना लहरपुर अंतर्गत विलरिया गांव निवासी अब्दुल खालिद रहता था। पिछले तीन वर्षों से यहां रहकर ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगाकर कुर्सी बेचता था। दो वर्ष पूर्व वह हनुमानगंज थाना के अंतर्गत एक गांव में कुर्सी बेचने के लिए गया। वहां तीन बच्चों की मां को अपने झांसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बात कर उसे नौरंगिया अपने कमरे पर बुला लिया। आरोप है कि कमरे में उसने महिला को चाय पिलाई, जिसमें पहले से ही नशीली दवा मिलाई थी।
विज्ञापन
चाय पीने से महिला बेहोश हो गई तो अब्दुल खालिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक वीडियो बना लिया। जब वह होश में आई तो उसे वीडियो दिखाकर डराया धमकाया और कहा कि कहीं इस बारे में बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा।
इसके बाद आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करके उसे कई बार हवस का शिकार बनाया और साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने उसके साथ गलत काम करने से मना की तो आरोपी ने वीडियो क्लिप को महिला के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद महिला से उसके परिजनों ने घटना की जानकारी ली तो उसने आपबीती बताई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।