{"_id":"6a08d9f962b06357b9005f36","slug":"youth-comes-into-contact-with-high-tension-line-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159905-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
Sun, 17 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बडहरा बाबू गांव के पासी टोला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छत पर शौचालय निर्माण के दौरान काम कर रहा एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी धनंजय कुशवाहा, पिता ओमप्रकाश कुशवाहा, घर की छत पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और तार से चिपक गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बांस की मदद से युवक को बिजली के तार से अलग किया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने की मांग की है।