{"_id":"6a8b57fada7cbab644034ab6","slug":"youth-caught-by-crocodile-while-crossing-canal-villagers-rescued-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-166391-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाला पार करते युवक काे मगरमच्छ ने पकड़ा, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाला पार करते युवक काे मगरमच्छ ने पकड़ा, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी पार कर दियारा में खेती के काम से जा रहे युवक पर नाला पार करते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का पैर दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर साथ चल रहे लोगों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ को भगाकर युवक की जान बचाई। घायल युवक का तुर्कहां सीएचसी में इलाज चल रहा है।
लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी दीपू कुमार (35) रविवार को गांव के अन्य लोगों के साथ नाव से गंडक नदी पार कर दियारा में खेती के काम से जा रहे थे। नदी पार करने के बाद नाले को दीपू पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उनका पैर दबोच लिया। दीपू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ को भगाया। मगरमच्छ युवक को छोड़कर पानी में चला गया। इसके बाद ग्रामीण घायल दीपू को नाव से नदी के इस पार लेकर आए और तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील ने बताया कि घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। ग्रामीणों के अनुसार, गंडक नदी में पानी बढ़ने के बाद मगरमच्छ दियारा क्षेत्र के नालों और गड्ढों में पहुंच गए हैं। खेतों में काम करने के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को इससे खतरा बना हुआ है। लोगों ने दियारा क्षेत्र में आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।