फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth beaten up, bike damaged

Kushinagar News: युवक से मारपीट, बाइक क्षतिग्रस्त

Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up, bike damaged
संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इटौवा गांव निवासी सूर्यकांत मिश्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह 14 मई की सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी करने अंबेडकरनगर जा रहे थे। गांव के बाहर घरभरन यादव के बांस के पेड़ के पास घात लगाए बैठे मनोज यादव, सुजीत यादव, मुलायम यादव, विजय बहादुर यादव और घरभरन यादव ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद भी आरोपी करीब 10:00 बजे तक जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed