{"_id":"654d36b15bed1fb590091eb4","slug":"youth-beat-shopkeeper-admitted-to-hospital-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7499-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवकों ने दुकानदार को पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवकों ने दुकानदार को पीटा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
- सूरजनगर बाजार की घटना
पिपरा बाजार। सूरजनगर बाजार में बृहस्पतिवार की शाम को आधा दर्जन युवकों ने एक दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। दुकान का सामान बिखेर दिया और कुछ समान उठा ले गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नेबुआ नौरंगिया के खजुरिया गांव निवासी राम बेलास सूरजनगर बाजार में लोहे की सामग्री बेचते हैं। शाम के समय कुछ युवक उनकी दुकान में पहुंचे। आरोप है कि बिना कारण उन पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। टीम भेजकर दिखवाया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।