फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth attech two case

युवक पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ केस

Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
youth attech two case
युवक पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के देवरिया मार्ग स्थित सिसवा महंथ इंटर कॉलेज के समीप सोमवार की रात में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उसे मृत समझकर हमलावर छोड़कर भाग निकले। कुछ देर बाद होश आने पर युवक ने ही घर फोन कर परिजनों को जानकारी दी। घायल युवक का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
कसया थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी 26 वर्षीय संजीत कुशवाहा कसया में एक मार्बल की दुकान पर काम करता है। सोमवार की रात लगभग नौ बजे वह बाइक से घर जा रहा था। सिसवा महंथ स्थित इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने रोका और उस पर पर चाकू से प्रहार कर दिया। गर्दन पर गहरी चोटें लगने के कारण संजीत मरणासन्न हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर एसओ कसया ज्ञानेंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी कसया भेजा। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। केजीएमयू में ही इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ने बताया कि घायल युवक के बताने के अनुसार आरोपी दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed