फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth attacks shopping complex manager with scissors

Kushinagar News: शाॅपिंग कांप्लेक्स के मैनेजर पर युवक ने किया कैंची से हमला

Mon, 22 Apr 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Youth attacks shopping complex manager with scissors
कसया। नगर के सपहा रोड स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स के पास रविवार की शाम को गाड़ी खड़ा करने को लेकर कांप्लेक्स के मैनेजर से युवक का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने उन पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी राहुल पटेल (24) नगर के सपहा रोड स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स के मैनेजर पद पर तैनात हैं। उनके कांप्लेक्स के सामने गाड़ी खड़ा करने के लेकर नगर के वार्ड नम्बर 13 रामजानकी नगर निवासी तौहीद से कांप्लेक्स के मालिक के बेटे से सैफ से कहा सुनी हो गई। मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया, लेकिन आरोपी युवक कांप्लेक्स से कुछ दूरी पर जाकर पुनः दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसी दौरान तौहीद ने कांप्लेक्स के मैनेजर राहुल के जंघे पर कैंची से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल मैनेजर को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वहां के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed