फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth arrested, stolen vehicle recovered

कुशीनगर: युवक गिरफ्तार, चोरी के वाहन बरामद, दूसरे राज्यों में करता था सप्लाई

Wed, 15 Feb 2023 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 15 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

रामकोला कस्बे में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त पर निकली थी। मंगलवार को एसएचओ अखिलेश सिंह नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर मथुरा नगर में वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर छानबीन की। युवक अपनी बाइक का कोई पेपर नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
Youth arrested, stolen vehicle recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में वाहनों की चोरी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के दो ट्रैक्टर, दो बाइक, एक बोलेरो, एक ट्राॅली और एक रोटावेटर बरामद हुआ। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेेेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रामकोला कस्बे में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त पर निकली थी। मंगलवार को एसएचओ अखिलेश सिंह नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर मथुरा नगर में वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर छानबीन की। युवक अपनी बाइक का कोई पेपर नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी की है। युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया के बलुआ निवासी आकाश तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके साथ सख्ती की तो वाहन चोरी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे हुए दो ट्रैक्टर, दो बाइक, एक बोलेरो, एक ट्राॅली और एक रोटावेटर को बरामद कराया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अकेले ही चोरी करता है। उसने रामकोला चीनी मिल के यार्ड से दिन दहाड़े ट्रैक्टर चुरा लिया था। उसके खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर, पडरौना कोतवाली, बिहार के बगहा में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।


वाहन चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह शातिर किस्म का वाहन चोर है। अकेले ही ट्रैक्टर, बोलेरो इत्यादि वाहनों को चुराकर बेच देता है। उससे जुड़े अन्य लोगों की छानबीन की जा रही है। - संदीप वर्मा, सीओ, खड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed