फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth arrested on charges of threatening to throw acid.

Kushinagar News: तेजाब फेंकने की धमकी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested on charges of threatening to throw acid.
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से इन्कार करने पर किशोरी को तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि पीड़ित की मां ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपी युवक उनकी नाबालिग बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। ईद पर घर आई तो आरोपी उसे धमकाने लगा। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed