{"_id":"6484aa08bd44c1116e00f8f8","slug":"youngster-girl-raeched-police-station-to-releave-lover-kushinagar-news-c-7-1-201953-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची किशोरी
Sat, 10 Jun 2023 10:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक से शादी के लिए थाने में अड़ गई किशोरी
आपस में दोनों करते हैं प्रेम, शुक्रवार की रात में किशोरी के घरवालों ने पकड़ा था दोनों को
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। स्थानीय थाने में एक अजीबोगरीब मामला शनिवार को सामने आया। 16 वर्ष की एक किशोरी अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले 20 वर्षीय प्रेमी के साथ शादी के लिए अड़ी रही, लेकिन कानून की पेंचीदगी के आगे उसकी एक न चली। उसके प्रेमी को पुलिस रात में ही थाने ले आई थी। जब किशोरी को जानकारी हुई तो बचाव में शनिवार को थाने पहुंच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज कस्बे की यह किशोरी अपनी पट्टीदारी के रिश्ते में चाचा से करीब तीन वर्ष पूर्व प्यार कर बैठी। दोनों एक-दूसरे से छुप-छुपकर मिलते रहे। गांव के लोगों ने दोनों को कई बार एक साथ पकड़ा था। इसकी शिकायत परिजनों से भी की थी। फिर भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
इधर, शुक्रवार की देर रात प्रेमी युगल को मिलते हुए किशोरी के घरवालों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली आई। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई। रौबदार अंदाज में थाने पहुंचकर पुलिस से ही प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग करने लगी। इस मामले की जानकारी होने के बाद इनके विरोध में करीब 100 लोग थाने पहुंच गए। उन लोगों का कहना है कि किसी भी हाल में गलत परिपाटी की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी।
तमकुहीराज थाने के एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।