फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youngman committed suicide

पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी

Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
youngman committed suicide
बनकटा गांव में धनंजय सिंह की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर पत्नी समेत तीन को दोषी ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
बोदरवार। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के युवक ने घर के बगल में आम के पेड़ में फंदा लगाकर बृहस्पतिवार की रात खुदकुशी कर ली। फेसबुक पर सुसाइड नोट में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए पत्नी सहित तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी राममूरत सिंह के मझले पुत्र धनंजय सिंह (30) का शव शुक्रवार सुबह घर के बगल में आम के पेड़ से लटका मिला। शौच के लिए जाते समय किसी ने शव पेड़ से नीचे उतारकर घरवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। तभी कुछ युवक भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि धनंजय ने मरने से पहले अपने फेसबुक वॉल पर सुसाइड नोट पोस्ट किया है। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसके साथ दो युवकों को भी धमकी देने की तोहमत लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। धनंजय चंडीगढ़ में फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था और चार दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। एसओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed