फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Younger brother before going to brother's marriage ceremony

Kushinagar News: भाई की बरात जाने से पहले छोटे भाई की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Younger brother before going to brother's marriage ceremony
सेवरही कस्बे की घटना, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के महावीरनगर मोहल्ले मेंं शनिवार की रात 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। किशोर के घर में शादी होने के कारण परिवारवालों ने इसकी सूचना रात में किसी को नहीं दी। रविवार की सुबह सेवरही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, महावीरनगर निवासी 17 वर्षीय छट्ठू यादव के भाई लल्लन यादव की शनिवार को शादी थी। शाम को बरात जाने वाली थी। इसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा था। इस दौरान परिवार के लोगों को जानकारी हुई कि छट्ठू यादव घर से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है। उसके मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिवार के कुछ सदस्य उसे सेवरही सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छट्ठू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय शनिवार को ही देर शाम उसकी मौत हो गई। घर में शादी के कार्यक्रम में रुकावट न हो, इसके लिए छट्ठू के साथ गए लोगों ने उसकी मौत की जानकारी किसी को नहीं दी। बरात चले जाने के बाद लोगों ने शव को दूसरी जगह रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह बरात घर लौटने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना सेवरही पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सेवरही के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह, सेवरही चौकी इंचार्ज दीपक सिंह आदि ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों ने छट्ठू की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उस लड़के का मोबाइल फोन भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed