{"_id":"69da9cb5f3c116680405bc1c","slug":"young-woman-drowns-while-bathing-in-the-ghaghi-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157908-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घाघी में नहाते समय डूबने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घाघी में नहाते समय डूबने से युवती की मौत
Sun, 12 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से मृतक शायरा खातून की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
जोकवा बाजार/रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पकड़ी ऊर्फ पकड़ियार में घाघी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से युवती नदी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया।
मुनीब अंसारी के भाई के घर शुक्रवार को शादी थी। शनिवार सुबह विदाई के बाद रिश्तेदारी की लड़कियों के साथ सायरा खातून (18) पुत्री मुनीब अंसारी गांव के बगल में से बह रही घाघी नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय सायरा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। साथ गईं युवतियों ने बचाने के कोशिश की लेकिन तब तक सायरा डूब गई थी। लड़कियां दौड़कर घर आईं और परिजनों को बताया। परिजन पहुंचे और निकालकर सीएचसी फजिलनगर लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सायरा की मई महीने में शादी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवादस