{"_id":"6a1f3e9c574a6b39f0079b44","slug":"young-woman-dies-during-gallbladder-surgery-uproar-at-hospital-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161014-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत, अस्पताल में हंगामा
Wed, 03 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
मृतक नरगिस का फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
कसया। नगर के एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के दौरान 26 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
भरौली निवासी 26 वर्षीय नरगिस पित्त की थैली का ऑपरेशन कराने सोमवार को पुरानी फाजिलनगर रोड पर लूना अस्पताल में अपने परिजनों के साथ पहुंची थीं। अस्पताल की जांच रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद मरीज को भर्ती कर लिया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नरगिस को अस्पतालकर्मी ऑपरेशन थिएटर में ले गए। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद अस्पताल कर्मियों ने मरीज की हालत गंभीर होने की सूचना दी। यह खबर सुनकर साथ मौजूद पति तस्नीम कौसर बेहोश हो गए।
इसी बीच अस्पताल प्रशासन नरगिस को नगर के धुरिया रोड स्थित एक केयर सेंटर ले गया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर दोबारा निजी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के बाद अधिकतर स्टाफ अस्पताल छोड़कर चला गया। नरगिस के दो छोटे पुत्र हैं। उसकी असमय मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
आरोपों को निराधार बताया
लूना अस्पताल संचालक डॉ. रिजवान ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अचानक मरीज की स्थिति बिगड़ गई थी। परिजनों की सहमति से तत्काल बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
-
वर्जन
कसया के एक निजी अस्पताल में हुई महिला के मौत के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। अस्पताल का पंजीकरण है कि नहीं, इसकी जांच होगी। -डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ।

मृतक नरगिस का फाइल फोटो।- फोटो : Archive