{"_id":"69d181abd44afc67400dc901","slug":"young-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-at-home-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157520-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में फंदा लगाकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में फंदा लगाकर युवती ने दी जान
Sun, 05 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शुक्रवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती पडरौना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम करती थी। बृहस्पतिवार को उसके साथ देख परिजन नाराज हो गए। परिजनों ने उसे डांट लगाई थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से शादी करना चाहती थी। युवक भी शादी के लिए तैयार था, लेकिन परिजन राजी नहीं हो रहे थे। बृहस्पतिवार को दोनों एक साथ घूम रहे थे। परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया था। युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर आई पुलिस दोनों को थाने बुलाया और सुलह-समझौता करा दिया।
बताया जा रहा है कि इससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार की देर रात युवती ने घर में छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो युवती को फंदे से लटका देखा। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकोला धनवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।