फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young men built an improvised culvert by joining electricity poles together.

Kushinagar News: युवकों ने बिजली के खंभे जोड़कर बना दी वैकल्पिक पुलिया

Wed, 22 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young men built an improvised culvert by joining electricity poles together.
मरचहवा बसंतपुर के बीच नाले में वैकल्पिक पुलिया बनाते युवा
खड्डा। गंडक नदी पार बाढ़ प्रभावित मरचहा और बसंतपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल है। बरसात के दौरान नाले में पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गांव के युवाओं ने अपने खर्च से अनुपयोगी बिजली के खंभों को जोड़कर वैकल्पिक पुल तैयार किया है। इससे अब पैदल और बाइक से आवागमन संभव हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पहले बिजली के खंभों को केवल बांधकर रखा गया था। मजबूती नहीं होने से पुल हिलता था। बाइक और साइकिल निकालना भी जोखिम भरा था। गांव के राजेश, विनोद समेत अन्य युवाओं ने आपस में सहयोग कर वेल्डिंग मशीन से खंभों को स्थायी रूप से जोड़ दिया। पुल पहले से अधिक सुरक्षित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मर्चहवा, बसंतपुर के तीन टोलों सहित आसपास के लोगों के लिए यह मार्ग बाढ़ के समय जीवनरेखा है। नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण तो हो चुका है लेकिन एप्रोच मार्ग नहीं बनने से उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बारिश और बाढ़ के दौरान मिट्टी भराई संभव नहीं होने से लोगों को अस्थायी व्यवस्था के सहारे ही आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण एवं आवश्यक पुलिया कार्य को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन बाढ़ और बरसात के कारण फिलहाल निर्माण कार्य शुरू होना संभव नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों की यह पहल ही लोगों के लिए राहत का सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed