{"_id":"668dcf2609e30eb5a7057da4","slug":"young-man-murdered-by-slitting-his-throat-in-dhanhas-kathar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119635-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धनहा के कठार में युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धनहा के कठार में युवक की गला रेतकर हत्या
Wed, 10 Jul 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत के खलारी टोला में सोमवार की रात हल्दी कार्यक्रम में भोजन करने गए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर गांव वाले और परिजन पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया। 24 घंटे में दो हत्या होने से लोग सहम गए।
बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के तुनियहवा गांव निवासी 24 वर्षीय दिनेश कुशवाहा सोमवार की रात घर से दो किमी दूर खलाली टोला गांव में प्रहलाद कुशवाहा के घर आयोजित हल्दी कार्यक्रम में भोजन करने गया था। प्रहलाद कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि दिनेश रात में 9:30 बजे तक भोजन कर चुका था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दरवाजे की सफाई कर रात 1:30 बजे पत्तल फेंकने खेत में गए तो वहां पर खून से सनी उसकी लाश पड़ी थी।
दरवाजे पर डीजे बजने के चलते कुछ भी पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकाला। पुलिस के बुलाने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। हालांकि भोजन स्थल से करीब 10 मीटर की दूरी पर खेत में युवक का शव मिला। लेकिन दरवाजे पर मौजूद लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि दिनेश को एक साल पहले कुछ लोग प्रेम प्रसंग में फंसाया था। उन्ही लोगों ने बेटे की हत्या की है। अनुमंडल पुलिस अधीक्षक कुमार देवेन्द्र ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।