फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man murdered by slitting his throat in Dahwa village

Kushinagar News: दहवा गांव में युवक की गला रेतकर हत्या

Tue, 09 Jul 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat in Dahwa village
मंसाछापर। पड़ोसी प्रांत बिहार के धनहा थाना क्षेत्र में खोतहवा पंचायत के दहवा गांव में 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से पांच सौ मीटर दूरी पर एफसीआई गोदाम के पास रात में शव को फेंक दिया गया। सुबह लोगों ने युवक का शव देख शोर मचाया तो परिजन भी वहां पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनहा थाना क्षेत्र में खोतहवा पंचायत के दहवा गांव निवासी सिंघासन चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र राजेंद्र चौधरी रविवार की सुबह से ही लापता था। परिजन उसकी खोजबीन करने में जुटे रहे। अगले दिन यानि सोमवार की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एफसीआई गोदाम के पास से मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना धनहा थाने को दी। मौके पर पहुंची धनहा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। एसओ धर्मवीर भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed