फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man killed old man by hitting him on the head with a stick

Kushinagar News: सिर पर डंडे से वार कर युवक ने बुजुर्ग को मार डाला

Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Young man killed old man by hitting him on the head with a stick
बहोरापुर में बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व जुटी भीड़।
साखोपार। मामूली बात पर युवक ने बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर शुक्रवार की शाम उसकी हत्या कर दी। खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई और युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी युवक और इसके दादा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभिनव त्यागी, सीओ कुंदन सिंह मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी 60 वर्षीय विक्रम प्रसाद शाम अपने दरवाजे के पास खड़े थे। पड़ोस का 19 वर्षीय दुर्गेश प्रसाद दोस्तों के साथ गुजर रहा था। दुर्गेश को देख विक्रम ने पूछा कि वह कब आया है? यह बात दुर्गेश को नागवार लगी और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। लोग पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच दुर्गेश पास में रखे डंडे से विक्रम के सिर पर वार कर दिया। वह अचेत हो गए। आनन-फानन में लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। आरोपी दुर्गेश के दादा को हिरासत में ले लिया। फरार दुर्गेश को भी पुलिस ने कुछ देर बाद गांव के बाहर से दबोच लिया। घटना के बाद दोनों परिवार के बीच तनाव बढ़ गया। गांव में पहुंची इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दुर्गेश नशे में था और वह किसी शहर में काम करता है। एक दिन पहले ही घर आया था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव का माहौल शांत है।

बहोरापुर में बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व जुटी भीड़।

बहोरापुर में बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed