फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man found in objectionable condition was tied to an electric pole and beaten

Kushinagar News: आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man found in objectionable condition was tied to an electric pole and beaten
पटहेरवा। एक युवक-युवती को गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। नाराज लोगों ने युवक को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की, इससे युवक मौके पर अचेत हो गया। शनिवार को सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से संपर्क कर कार्रवाई के लिए तहरीर ले ली है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व एक युवक, युवती से मिलने गया था। सूत्रों की मानें तो गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे नाराज युवती के घर वालों ने गांव वालों की मदद से युवक को बिजली के खंभे में बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रस्सी टूट गई और युवक भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया।
विज्ञापन

घटना के दिन किसी ने यह वीडियो बना लिया था और शनिवार की दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक महिला युवक का बचाव करती हुई दिख रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित युवक को बुलाया गया है। उससे तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed