फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man dies in Jodhpur, family members suspect murder

Kushinagar News: जोधपुर में युवक की मौत, घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 11 Jun 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in Jodhpur, family members suspect murder
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के अंबेडकर नगर मोहल्ले की निवासी छोटे कुमार (22) आठ माह पहले मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ राजस्थान के जोधपुर में बिल्डिंग सेटरिंग का काम करने गया था। 28 मई को सुबह उसने परिवार से आखिरी बार फोन पर बात की थी। इसके बाद 29 मई की सुबह 11 बजे से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, और संपर्क टूट गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वालों के अनुसार 28 मई को छोटे ने फोन पर हालचाल पूछा था, लेकिन अगले दिन से उसका फोन बंद मिलने लगा।
विज्ञापन

साथ गए लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच, छोटे का बड़ा भाई मुन्ना, जो कुछ दूरी पर काम कर रहा था, 9 जून को जोधपुर के बोरनादा थाने पहुंचा और गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने एक अज्ञात शव की तस्वीर दिखाई, जिसे मुन्ना ने अपने भाई छोटे के रूप में पहचाना। मृतक के भाई मुन्ना ने संदेह जताते हुए कहा कि बोरनादा पुलिस छोटे की मौत को दुर्घटना बता रही है, लेकिन परिवार को अनहोनी की आशंका है। शिनाख्त में देरी के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक की लहर है। मुन्ना ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed