{"_id":"6657a8f749bf20df5c024b64","slug":"young-man-dies-due-to-collision-with-pickup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117543-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। खोटही रामबाग पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात 10 बजे 28 वर्षीय युवक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। खोटही चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही रामबर निवासी रामप्यारे राजभर रामबाग चौराहे से पत्नी का दवा लेकर पैदल घर जा रहे थे। गांव के सामने पैट्रोल पंप के पास उन्हें पिकअप ने चपेट में ले लिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।