फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man commits suicide by being run over by train

Kushinagar News: ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी

Sun, 08 Sep 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by being run over by train
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर पडरौना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे के आसपास अचानक एक युवक चलती ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन गुजरने के बाद जब यात्रियों की नजर युवक पर पड़ी तो उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था और उसकी मौत हो गई थी। जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर शनिवार की दोपहर कप्तानगंज से थावे को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म के दूसरे तरफ एक युवक खड़ा था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से कठकुइयां रेलवे स्टेशन के लिए चली तो दो से तीन बोगी गुजरने के बाद अचानक युवक चलती ट्रेन के नीचे रेल पटरी पर आकर लेट गया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद जब यात्रियों की नजर उस पड़ी तो यात्री शोर मचाने लगे। जीआरपी चौकी पडरौना के पुलिसकर्मी भी दौड़कर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और देखा कि युवक मृत हालत में रेल पटरी पर पड़ा है। चोट लगने के कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक खुदकुशी करने के इरादे से ही अचानक रेल पटरी पर आकर सो गया। इस संबंध में जीआरपी चौकी पडरौना के इंस्पेक्टर रामदयाल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसकी पहचान कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन पहचान न होने की दशा में उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed