फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man and three teenagers missing while visiting Ayodhya

Kushinagar News: अयोध्या दर्शन के लिए निकले युवक और तीन किशोर लापता

Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Young man and three teenagers missing while visiting Ayodhya
पडरौना। सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी युवक और उसके साथ गांव के तीन किशोर अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। वे गोरखपुर तक पहुंचे थे, उसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश में जुटी है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज पांडेय, 12 वर्षीय सूरज,12 वर्षीय पंकज पांडेय, 10 वर्षीय प्रवीण पांडेय रामलला दर्शन के लिए घर से 22 जनवरी को अयोध्या के लिए निकले। देर रात तक कोई सूचना नहीं मिली तो परिजन परेशान हो गए। इसी बीच गोरखपुर में अनुज ने आधार कार्ड से एक हजार रुपये निकालने की सूचना मोबाइल पर परिजनों को मिली। घर वालों ने एक्स पर इसकी शिकायत जीआरपी गोरखपुर से की। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed