{"_id":"6349a1af2d888b174100e2f5","slug":"young-boy-died-in-current-kushinagar-news-gkp454054630","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक मौत
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत युवक सुरेंद्र वर्मा की फाइल फोटो।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के महाबीर नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 26 वर्षीय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
सेवरही नगर पंचायत के महाबीर नगर निवासी सुरेंद्र वर्मा पुत्र रामअवध वर्मा (26 ) शुक्रवार को सुबह तकरीबन आठ बजे नहर के माइनर के किनारे स्थित एक पेड़ पर चढ़कर दातुन व पत्ता तोड़ रहा था, जहां अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
लोगों ने उसे आनन-फानन में सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप यादव मय फोर्स व हल्का लेखपाल मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। परिवारवालों ने मृत युवक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया।