फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   You will have to wait more to travel from the overbridge

Kushinagar News: ओवरब्रिज से आवागमन के लिए अभी करना होगा और इंतजार

Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
You will have to wait more to travel from the overbridge
- रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने के बाद 45 दिन के भीतर पूरा करना था संपूर्ण निर्माण कार्य
विज्ञापन


- ओवरब्रिज निर्माण की गति धीमी होने से तय मियाद में नहीं पूरी हो सकेगा निर्माण
पडरौना/कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बा के रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने में अभी लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। कार्यदायी संस्था ने दावा किया था कि रेलवे लाइन पर गर्डर रखने के बाद 45 दिन के भीतर ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य की गति बेहद होने धीमी होने के चलते निर्माण पूरा होने में अभी एक से दो माह का समय और लगेगा। निर्माण कार्य में हो रही इस देरी की वजह से लोगों को अभी निर्माण स्थल के आसपास कुछ दिन और जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ेगी।
एनएच-730 पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर 27.75 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के अलावा कस्बे में नाली और रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए दिसबंर 2018 में स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 263.89 करोड़ रुपये बजट भी जारी हो गया। शुरुआत में तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया गया। रेलवे लाइन की दोनों तरफ ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे लाइन पर गर्डर रखने के लिए कार्यदायी संस्था करीब नौ माह तक रेलवे को पत्राचार किया। कार्यदायी संस्था के पत्रव्यवहार और लोगाें की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने बीते अप्रैल में गोरखपुर में हुए मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे लाइन पर गर्डर रखने की अनुमति दी।
विज्ञापन

इसके बाद कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए बीते 24 अप्रैल को रेलवे लाइन पर कार्यदायी संस्था ने लोहे का गर्डर रखवाने का कार्य पूरा करा लिया। कार्यदयी संस्था का दावा था कि रेलवे लाइन पर गर्डर रखने के लिए 45 दिन के बाद ओवरब्रिज से लोगों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य की गति धीमी के चलते लोगों को ओवरब्रिज से फर्राटा भरने के लिए अभी करीब दो माह और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सवा माह में रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज पर गर्डर की मरम्मत कार्य समेत अन्य छोटे-मोटे निर्माण कार्य चल रहे हैं। कस्बा के गोलू मिश्रा, मुकेश सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, विनोद गोविंद राव, आरके मिश्रा, योगेंद्र सिंह, मोनू सिंह, दिवाकर पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, माधव सिंह, मुलायम खरवार आदि लोगों का कहना था कि एनएचएआई और नामित कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के चलते कस्बा और कस्बा में आने वाले लोगों को हर दिन जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सड़क की दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य होना था। वह भी अभी अधूरा है। यही नहीं पहले से सड़क किनारे बना नाला भी उल्टा है, जिससे लोगों के घर और बरसात का पानी मोहल्ले की तरफ बहता है। इन लोगों ने कहा कि यदि बरसात से पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो लोगों को बरसात में सड़क पर जाम और जलभराव की समस्या से परेशानी उठानी पड़गी।


000000
हाईवे की सड़क के दोनों तरफ से जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं रेलवे क्राॅसिंग के पर ओवरब्रिज के चल रहे निर्माण के दौरान बिल्डिंग और स्टील शीट सहित अन्य को जोड़ने का काम चल रहा है। यह थोड़ा रिस्की जोन है। उसके चलते निर्माण कार्य करने में अधिक समय लग रहा है। बिल्डिंग और स्टील शीट जोड़ने का कार्य पूरा कराने के बाद अन्य छोटे-मोटे कार्य पूरा कराए जाएंगे। इसमें अभी पूरा तैयार होने में कम से कम एक माह लग जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूरा होते ही आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।

- अवधेश गुप्ता, अवर अभियंता, एनएचएआई, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed