फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Yogi said will come soon to Kushinagar

Kushinagar News: योगी ने कहा-जल्द आऊंगा कुशीनगर, करूंगा कृषि विवि का शिलान्यास

Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Yogi said will come soon to Kushinagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/गुरवलिया बाजार। खड्डा में बुधवार को हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का असर पूरे जिले में नजर आया। जनसभा में किसानों से लेकर युवाओं तक की बात करके योगी ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। उन्होंने ज्यों ही कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के शिलान्यास में आने की बात कही, लोग खुश हो गए।
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान ऐसा लगा कि किसानों के तोहफे के साथ चुनावी मुद्दा भी कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय बनेगा। खड्डा के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बभनौली स्थित गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन अनुसंधान संस्थान में कृषि विवि का शिलान्यास करने की बात कही। महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय किसानों और युवाओं के साथ अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कई जनसभाओं में चर्चा कर चुके हैैं। मंगलवार को बस्ती और गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया था। खड्डा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर का प्रौद्योगिकी विवि गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर सहित समूचे पूर्वांचल के लिए बड़ा तोहफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर के किसानों पर ईश्वरीय कृपा बताते हुए योगी ने कहा कि जहां देश में कई जगह पानी की किल्लत है, वहीं यहां 10 फीट की गहराई में प्रचूर मात्रा में मीठा पानी मिलता है। कृषि विवि यहां के इको सिस्टम को बदलने के साथ नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाएगा। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय मुद्दा बनेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed