फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Yogi government provided a fear-free environment along with development

Kushinagar News: योगी सरकार ने विकास के साथ भयमुक्त माहौल दिया

Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Yogi government provided a fear-free environment along with development
फाजिलनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ विरासत को संरक्षित करते हुए प्रदेश को विकास का नया आयाम दिया है। जो प्रदेश कभी अराजकता के साथ बीमार राज्य में गिना जाता था। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास के साथ-साथ आम लोगों को भी भयमुक्त माहौल देने का कार्य किया है। उक्त बातें शनिवार को कस्बे के एक निजी मैरेज हॉल में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरा होने उपलक्ष्य में आयोजित विकास गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. के लक्ष्मण ने कही। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश यादव चमन आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह तथा संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed