फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Yoga is an ancient method of staying healthy and fit in Indian culture.

Kushinagar News: भारतीय संस्कृति में स्वस्थ व निरोग रहने की प्राचीन विधा है योग

Thu, 20 Jun 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yoga is an ancient method of staying healthy and fit in Indian culture.
तमकुहीरोड। सेवरही की ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला में विश्व योग दिवस को लेकर बुधवार को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति में स्वस्थ व निरोग रहने की प्राचीन विधा है। इसे सदियों से ऋषि मुनि अमल में लाते रहे हैं। यह उनके दीर्घायु होने का सशक्त माध्यम रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह योगाचार्य अभय रंजन ने लोगों को अनुलोम-विलोम, कपालभाती, चक्रासन, भस्त्रिका, शीतकारी, नौकासन सहित अनेक योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। उनका कहना था कि योग के बल पर पहले के ऋषि मुनि दीर्घायु जीवन जीते थे। आज के परिवेश में योग व प्राणायाम का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को योग व प्राणायाम की विधा से जुड़ कर अपने जीवन को स्वस्थ व दीर्घायु बनाने की कोशिश करनी चाहिए। नियमित योग व प्राणायाम करने से स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्राप्ति होती है।कार्यक्रम में योग शिक्षक गुरुशरण जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, श्रीराम जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा ने भी योगासनों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संतोष बरनवाल, लवकुश गुप्ता, केदार प्रजापति, अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, रामजी कसेरा, प्रदीप वर्मा, सहदेव बरनवाल, अरविंद जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, सुनील वर्मा, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed